India vs New Zealand
India vs New Zealand

India vs New Zealand-2nd odi

Posted on

India vs New Zealand : दूसरे ODI मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया। वैसे टॉस जितने के बाद भारतीय कप्तान भूल गए की उन्हें क्या करना है, 14 sec तक सोचने के बाद गेंदबाजी का निर्णय लिया। पिछले मैच के हार का बदला लेने उतरी New Zealand की टीम पहले बल्लेबाज़ी में अपना हाथ गरम करना चाहती थी। पर भारतीय गेंदबाज़ उनके सामने तूफ़ान बनके खड़े थे।

India vs New Zealand
India vs New Zealand

India vs New Zealand : New Zealand 108(34.3)

टॉस हारकर बल्लेबाज़ी करने उत्तरी New Zealand की टीम पहले ही ओवरमें अपने ओपनर बल्लेबाज़ Finn Allen का विकेट गवा दिया। भारत की ओर से गेंदबाज़ी की शुरुआत करने आये Mohammed Shami ने अपने पहले ओवर में Finn Allen को 0(5) पे चलता किया। ये पहेली बार हुवा है की जब Mohammed Shami ने अपने पहले ओवर में विकेट लिया हो।

Mohammed Shami के द्वारा फेके गए पहले ओवर के 6 गेंदे मानो आग उगल रही हो। वर्ल्डकप से पहले Mohammed Shami का फॉर्म में आना भारत के लिए अच्छे संकेत है। पहले ओवर में जो फंदा Mohammed Shami ने कसा था, उसका असर अगले बल्लेबाज़ों पे भी देखने को मिला। Henry Nicholls 20 गेंद में 2 रन बनाके Mohammed Siraj का शिकार बन गए। उसके बाद तो भारतीय गेंदबाज़ो ने अपने प्रतिद्वंधीओ को पलटवार का कोई अवसर ही नहीं दिया।

Hardik Pandya ने Devon Conway को 7(16) पे, Lord Shardul Thakur ने New Zealand के कप्तान Tom Latham को 1(17) पे और फिर Shami ने Daryl Mitchell को 1(3) को आउट करके New Zealand को 15/5 पे ढकेल दिया। 15 रन पे 5 विकेट खोने के बादभी New Zealand की उम्मीदे बरक़रार थी। क्युकी तूफानी बल्लेबाज़ Michael Bracewell अब बल्लेबाज़ी करने आ गए थे। पिछले मैच में तूफानी बल्लेबाज़ी करने वाले Michael Bracewell भारतीय गेंदबाज़ो की परीक्षा लेने के इरादे से आते ही Shami के ओवर के 2 गेंदों पे 2 बाउंड्री लगाके कह दिया की “पिक्चर अभी बाकि हैं मेरे दोस्त”

read more : THE EMOTIONAL IMPACT OF THE HIPPOCAMPUS

पर आजका दिन Shami का था, Mohammed Shami ने एक जोरदार बाउंसर डालके Michael Bracewell को 22(30) पे आउट कर उनकी कहानी के Main Villain और भारत के लिए महानायक बन गए। फिर तो New Zealand के लिए 1-1 रन बनाना भी मुश्किल हो गया। खतरनाक दिख रहे Mitchell Santner को Hardik Pandya ने 27(39) पे ढेर कर दिया। Glenn Phillips जो धीरे धीरे New Zealand की पारी को आगे बढ़ा रहे थे, उन्हें भी Washington Sundar ने धर -दबोचा और Glenn Phillips 36(52) पे Sundar को विकेट दे बैठे।

फिर Lockie Ferguson भी बिना खाता खोले Sundar के सुन्दर से गेंद पे लपेटे में आ गए। Kuldeep Yadav ने अंतिम बल्लेबाज़ Blair Tickner को 2(7) पे आउट कर New Zealand की पारी को 108(34.3) पे सिमटा दिया। Mohammed Shami को 3, Hardik Pandya और Washington Sundar को 2 – 2, Siraj-Thakur और Kuldeep ने 1-1 विकेट लिया।

New Zealand’s Batting Cards

Fall of Wickets

India’s Bowling Card

India vs New Zealand : India 111/2(20.1)

108 रनो का पीछा करने उतरी गिल और रोहित की जोड़ी ने भारत को धीरे शुरुआत दिया, पहले ओवर में सिर्फ 1 रन बनाया भारत ने। दोनों की जोड़ी ने शुरुआत तो धीरे किया पर एक बार New Zealand की गेंदबाज़ी को समझ लेने बाद धुलाई का कार्यक्रम शुरू किया। थोड़े थोड़े अंतराल पे बॉउंड्रीज़ लगाके New Zealand के गेंदबाज़ो को लगातार दबाव में रखा। Ferguson से लेके Henry Shipley तक सबको बॉउंड्रीज़ का आशीर्वाद दिया।

58 गेंदों में 51 रन्स की पार्टनरशिप कर भारतीय बल्लेबाज़ों ने बैटिंग पॉवरप्ले के 10 ओवर्स में आसानी से 52 रन बना लिया। इस समय तक कप्तान रोहित 41 गेंदों पे 42 रन और युवा बल्लेबाज़ गिल 20 गेंद पे 14 रन बनके मैदान में जमे थे। 11 वा ओवर डालने आये Santner के पहले ही गेंद पे चौका लगाके रोहित ने अपनी मनशा जाहिर कर दिया, और फिर 5 वे गेंद पे गिल ने चौका लगाके पुष्टि कर दिया।

12 वे ओवर की चौथी गेंद पे एक रन लेके कप्तान रोहित शर्मा ने अपना 48वा अर्ध शतक बनाया। पर 50 गेंद पे 51 रन बनाने के बाद रोहित Henry Shipley को अपना विकेट दे बैठे। पर चिंता की कोई बात नहीं थी, क्युकी कप्तान रोहित शर्मा ने जाते जाते आधा काम तो कर ही दिया था। उनके जाते ही विराट कोहली मैदान में आ गए। वैसे आज तो विराट लक्ष्य का पीछा करना नहीं था, तो आते ही विराट कोहली ने गेंदबाज़ो की कुटाई शुरू कर दिया। दूसरे तरफ गिल भी धीरे धीरे अपने बल्लेबाज़ी का मज़ा ले रहे थे। ऐसा लग रहा था की जैसे गिल बोल रहे हो की “मई पूरा 50 ओवर खेलेगा”। पर New Zealandi टीम ने रन ही इतने कम बनाये थे की चाह के भी 50 ओवर खेल नहीं सकते।

11 रन बनाके विराट कोहली Santner के शिकार बन गए। अब भारत को जितने के लिए सिर्फ 11 रन चाहिए थे। और ३० ओवर से अधिक की गेंदबाज़ी भी बाकि थी, तो बल्लेबाज़ी करने आये Ishan Kishan ने भी आते ही दूसरी गेंद पे चौका जड़ दिया।बीसवे ओवर में भारत को जीतने के लिए सिर्फ 6 रन्स चाहिए थे, तो बीसवे ओवर की पांचवी गेंद पे चौका लगाके किशन ने स्कोर-लेवल कर दिया। इक्कीसवे ओवर की पहेली ही गेंद पे चौका मार के गिल ने भारत को सीरीज जिताया।

Key Highlights

  • रोहित शर्मा का टॉस जितने पे निर्णय क्या लेना है ये भूल जाना।
  • शमी का फॉर्म में वापस आना।
  • हार्दिक पंड्या का गेंदबाज़ी में बढ़िया प्रदर्शन।
  • भारतीय ओपनर्स का एकबार फिर से बहेतरीन शुरुआत देना।
  • भारतीय तेज़ गेंदबाज़ो का कहर।
  • भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का अर्धशतक।
  • भारतीय बल्लेबाज़ों द्वारा स्वीप की प्रैक्टिस।
  • गिल द्वारा बल्लेबाज़ी में फिर से अच्छा प्रदर्शन।

Leave a Reply